1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा,’देश में चोरी की सरकार’

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा,’देश में चोरी की सरकार’

दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) और महाराष्ट्र, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ करार दिया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) और महाराष्ट्र, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ करार दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सत्ता से जाने पर ही लोकतंत्र बच सकेगा।

पढ़ें :- UP के स्वास्थ्य विभाग में बढ़ता जा रहा है दवा माफियाओं का वर्चस्व, करीब एक दर्जन जिलों में इनके इशारों पर बनने जा रहे CMO, देखिए लिस्ट

खड़गे का बीजेपी पर आरोप

खड़गे ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस और गठबंधन के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी खुद ही स्वयं को चुनते हैं, जनता उनको नहीं चुनती है। आज की केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार, ये सब चोरी की सरकार हैं।

खड़गे ने इस बात पर जोर दिया,कि इन चोरों को सत्ता से निकालना होगा। मोदी सत्ता से जाएंगे तो तभी लोकतंत्र बचेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता ऐसी कोशिशों के सामने झुकने वाले नहीं हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) के आरोपों को लेकर आयोजित की गई।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...