Rohit Sharma vs Virat Kohli IPL Stats : आईपीएल सीजन 19 की तैयारियों में सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें जुटी हुईं हैं। इस सीजन में जिन खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें सबसे ज्यादा रहने वाली हैं, उनमें भारतीय टीम के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद सीधे आईपीएल में खेलने उतरेंगे। रोहित और विराट को भारत के महान खिलाड़ियों में गिना जाता रहा है, लेकिन दोनों में से कौन बेहतर है? यह फैंस के बीच बहस का मुद्दा रहा है। ऐसे में हम दोनों खिलाड़ियों के बतौर ओपनर आईपीएल में रिकॉर्ड पर नजर डालेंगे।
पढ़ें :- IND vs IRE T20I Series Schedule : भारत और आयरलैंड के बीच टी20आई सीरीज का ऐलान, देखें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच
बतौर ओपनर किसने खेले कितने मैच?
आईपीएल के पिछले 18 सीजन में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए बतौर ओपनर कुल 128 पारियों में सलामी बल्लेबाजी की है, जबकि रोहित शर्मा लीग में दो टीमों का हिस्सा रहे हैं। मुंबई इंडियंस से पहले वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रहने और अपनी फ्रेंचाइजी को 5 बार ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अब तक कुल 117 पारियां खेली हैं।
बतौर ओपनर किसके रन ज्यादा?
आईपीएल में विराट कोहली ने बतौर ओपनर 128 पारियों में कुल 5009 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए 117 पारियों में 3166 रन बनाए हैं। यानी कोहली ने बतौर ओपनर रोहित से 1843 रन ज्यादा बनाए हैं। हालांकि, रोहित ने 11 पारियां कम खेलीं हैं।
पढ़ें :- टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज
बतौर ओपनर किसका औसत बेहतर?
रोहित शर्मा का आईपीएल में बतौर ओपनर औसत 28.78 का रहा है, जबकि विराट कोहली का इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 46.81 का शानदार औसत है।
बतौर ओपनर किसका स्ट्राइक रेट बेहतर?
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर 133.75 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3166 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला है। वहीं, विराट कोहली ने आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए 139.17 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5009 रन बनाए हैं। दौरान कोहली के बल्ले से 8 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं।
किसके नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बाउंड्री?
पढ़ें :- आईपीएल 2026 से पहले CSK का स्टार गेंदबाज बाहर, राजस्थान को भी लग सकता है बड़ा झटका
विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर ओपनर 177 छक्के और 467 चौके लगाए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने आईपीएल में बतौर ओपनर कुल 324 चौके और 140 छक्के लगाए हैं।