Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rohit Shetty Birthday Special: पत्नी के होते हुए भी रहा इस एक्ट्रेस संग अफेयर, ऐसे हुए थे नैना चार

Rohit Shetty Birthday Special: पत्नी के होते हुए भी रहा इस एक्ट्रेस संग अफेयर, ऐसे हुए थे नैना चार

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rohit Shetty Birthday Special: बॉलीवुड फिल्मों में कार उड़ने वाले सीन हों तो लोग समझ जाते हैं  कि फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की ही है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) आज अपना 59 वां बर्थड़े सेलिब्रेट कर रहें हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का जन्म 14 मार्च 1974 को मुंबई में हुआ था।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

आपको बता दें, अपनी एक्शन फिल्मों के चर्चित रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को दर्शक खूब प्यार देते हैं और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, वह उनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो बहुत कम ही बातें सामने आती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित शेट्टी की उनकी फिल्म की एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) के साथ अफेयर की खबरों ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी काफी अच्छी छवि वाले सेलिब्रिटीज में गिने जाते हैं। लेकिन एक ऐसा समय आया जब उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

दरअसल, रोहित शेट्टी ने साल 2012 में फिल्म ‘बोल बच्चन’ बनाई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और प्राची देसाई लीड रोल में थे। इस फिल्म के दौरान रोहित शेट्टी और प्राची देसाई के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। बताया जाता है कि दोनों एक साथ ही रहना शुरू कर दिया था।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

फिल्म ‘बोल बच्चन’ की जयपुर में शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी और प्राची देसाई को डिनर पर एक साथ देखा गया था। बात यहां तक पहुंच गई थी रोहित शेट्टी की शादी टूटने की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, रोहित शेट्टी और प्राची देसाई का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए थे।

दोनों की अफेयर की चर्चाओं से सोशल मीडिया पर खूब बातें हुई थीं। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने माया शेट्टी के साथ साल 2009 में शादी की थी। इस कपल का एक बेटा ईशान भी है। काम की बात करें तो रोहित शेट्टी ने साल 2003 में फिल्म ‘जमीन’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु ने काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

 

पढ़ें :- Sara Ali Khan Wedding: क्या Saif Ali Khan की लाड़ली ने कर ली सगाई, अब करने जा रह शादी?
Advertisement