Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रोहित शेट्टी टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे, जानें किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी?

रोहित शेट्टी टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे, जानें किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के मुंबई के जूहू स्थिति घर के बाहर शनिवार देर रात फायरिंग हुई है। इस मामले की जांच में काफी तेजी है। कुछ आरोपियों को इस मामले में पकड़ा भी गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक को भी खंगाला जा रहा है। इसी बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। यह जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के एक कथित सदस्य ने ली है। यह व्यक्ति दावा कर रहा है कि उसने ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग की है।

पढ़ें :- भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की कनाडा में गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

हमले की जिम्मेदारी लेते हुए रोहित शेट्टी को दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फायरिंग मामले की जिम्मेदारी ली है। वह अपनी पोस्ट में लिखता है, ‘भाईयों, आज मुंबई में (शेट्टी टॉवर) डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई लेता है।’

आगे वह अपनी पोस्ट में धमकी देते हुए लिखता है, ‘हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे लेकिन इसको समझ नहीं आया। यह छोटा सा ट्रेलर है। इसको अगर आगे हमारी बात समझ नहीं आई तो घर के बाहर नहीं, इसके बेडरूम के अंदर गोली चलेगी, इसकी छाती पर। आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है।’

पढ़ें :- मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हुई फायरिंग, तीसरी बार बनाया गया निशाना

पोस्ट में बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम भुगतने की बात कही

आगे अपनी पोस्ट में शुभम लोनकर (Shubham Lonkar) लिखता है, ‘टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा, तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन जिन लोगों को फोन किया है, टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। तुम्हें और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो। जल्दी ही मुलाकात होगी, तुमसे।’

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कुछ नहीं कहा

इस सोशल मीडिया पोस्ट पर और बिश्नोई मामले पर पुलिस ने अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन शुरुआती जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना था कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक को भी खंगाला जा रहा है।

Advertisement