Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 भारत में 10 अप्रैल को करेगी एंट्री, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 भारत में 10 अप्रैल को करेगी एंट्री, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Royal Enfield Flying Flea C6 : युवा दिलों पर राज करने वाली दमदार और रफतार वाली रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 भारत में 10 अप्रैल को एंट्री करेगी। वहीं बाईक की कीमत की बात करें तो इसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000 से ₹3,00,000 के बीच होगी। अभी जो बाइक Flying Flea C6 जैसी हैं। लॉन्च से पहले इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है, जिसमें रेंज, हार्डवेयर और फीचर्स की जानकारी शामिल है। यह नई बाइक एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जिसके ज़रिए कंपनी और भी कई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी।

पढ़ें :- Maruti Nexa range : मारुति की नेक्सा लाइनअप हुई सस्ती, शानदार डिस्काउंट का लाभ उठाएं

रेंज, बैटरी और परफॉर्मेंस
थर्मल स्टेबिलिटी
Royal Enfield Flying Flea C6 से प्रति चार्ज लगभग 150-154 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है, जो इसे शहरी आवागमन के लिए उपयुक्त बनाती है। बैटरी की क्षमता 4-5 किलोवाट-घंटे के बीच रहने की उम्मीद है, जिसमें क्षमता की बजाय थर्मल स्टेबिलिटी और एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है।

अर्बन मोटरसाइकिल
lying Flea C6 को एक अर्बन मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया जा रहा है, लेकिन इसे शहर के बाहर भी ले जाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि यह मोटरसाइकिल लंबी दूरी की यात्रा (टूरिंग) के लिए नहीं बनाई गई है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज का ब्रांड नेम
Flying Flea का पूरा डेवलपमेंट कंपनी के अंदर ही किया गया है और Flying Flea नाम से कई पेटेंट भी फाइल किए गए हैं; आपको बता दें कि यह नाम कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज का ब्रांड नेम है।

कस्टम राइड सेटिंग्स
टेक्नोलॉजी की बात करें तो, मोटरसाइकिल में पांच राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, ऐप के जरिए कस्टम राइड सेटिंग्स भी संभव हैं।

पढ़ें :- Triumph Tracker 400 : ट्रायम्फ ट्रैकर 400 में रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स, जानें कीमत और खासियत

इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट
पहली जनरेशन की बाइक के लिए यह इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट असामान्य रूप से उच्च है, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाता है।

Advertisement