Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RPF Recruitment: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने इन पदों पर निकाली 4 हजार से भी ज्यादा भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

RPF Recruitment: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने इन पदों पर निकाली 4 हजार से भी ज्यादा भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Railway Protection Force Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी रहे रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी कि RPF ने सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रोजगार समाचार में प्रकाशित की गई है। इसके अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुआ जा सकता है।

कुल पद: 4660

पदों का विवरण

पात्रता

आरपीएफ एसआई पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरुरी है। जबकि कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ मैट्रिक पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा:

कॉन्स्टेबल

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

एसआई

आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में गलती होने पर उसमें त्रुटि सुधार के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रकिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) में कुल प्रदर्शन के आधार पर होगा। अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार
Advertisement