Rules Changing from 1st April: अप्रैल महीना दो दिनों बाद शुरू होने वाला है। इसके साथ नए वित्तीय वर्ष 2024-25 की भी शुरुआत हो जाएगी। 1 अप्रैल से पैसों से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होंगे?
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
1 अप्रैल से बढ़ जाएगा SBI डेबिट कार्ड पर चार्ज
एसबीआई (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई (SBI) के कुछ डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेस चार्ज बढ़ा दिया है। ये दरें 1 अप्रैल 2024 से रिवाइज हो जाएंगी। बैंक ने अपने ज्यादातर डेबिट कार्ड पर मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ा दिया है। बता दें कि बैंक के कार्ड का चार्ज कार्ड के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होता है।
NPS के नियम में बदलाव
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) एनपीएस में आधार-बेस्ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन को शुरू करने जा रहा है। यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा।
पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित
बदल सकते हैं LPG के दाम
सरकार की तरफ से हर महीने की शुरुआत में LPG के दाम निर्धारित किए जाते हैं। सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव कर सकती हैं। हालांकि चुनाव समर के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना काफी कम है।
ओला मनी वॉलेट
ओला मनी (Ola Money) ने अपने कस्टमर्स को बताया है कि कंपनी 1 अप्रैल 2024 से ‘फुल नो योर कस्टमर वॉलेट’ (KYC) से ‘स्मॉल प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट’ (PPI) वॉलेट में शिफ्ट करेगी. इससे ग्राहकों के केवाईसी प्रोसेस में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी। कंपनी ने बताया है कि हम 1 अप्रैल 2024 से 10,000 की मैक्सिमम वॉलेट लोड सीमा के लिए स्मॉल पीपीआई सिस्टम में शिफ्ट कर रहे हैं।
14 दिन बंद रहेंगे बैंक
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल महीने में बैंकों में होने वाले छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हर महीने की तरह अप्रैल भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं। ईद और रामनवमी आदि त्योहार के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाला है। अप्रैल में अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। आप रिजर्व बैंक के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बैंक छुट्टियों की लिस्ट को चेक कर सकते हैं।