नई दिल्ली। भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। इजरायल-ईरान युद्ध के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट तेज हुई है। आज रुपये में अबतक का सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। अब रुपया 1 डॉलर के मुकाबले 93.31 रुपया पार पहुंच गया है। रुपये आई गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था और बाजार को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
पढ़ें :- शशि थरूर ने खुद को केरल CM की रेस से किया बाहर! बोले- यह पद चुने हुए विधायक को मिलना चाहिए
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसे कारक रुपए पर दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा विदेशी निवेश में कमी और आयात-निर्यात के असंतुलन ने भी स्थिति को प्रभावित किया है।
1 डॉलर = 93.31 रुपए
नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत से रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
रुपए में ऐसी रिकॉर्ड गिरावट- हमारी इकॉनमी और देश की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
पढ़ें :- प्रेम से लेकर शादी तक...संसद में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे की हंसने लगे पीएम मोदी
लेकिन नरेंद्र मोदी को इससे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ रहा। pic.twitter.com/OQuEUa3DCZ
— Congress (@INCIndia) March 19, 2026
वहीं, इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 1 डॉलर = 93.31 रुपए…नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत से रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपए में ऐसी रिकॉर्ड गिरावट- हमारी इकॉनमी और देश की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लेकिन नरेंद्र मोदी को इससे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ रहा।
दरअसल, रुपये की गिरावट को लेकर कांग्रेस की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना भी साध रही है। कांग्रेस का कहना है कि, मोदी सरकार की नाकामी के कारण रुपये में लगातार गिरावट जारी है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?