Russia Ukraine Ceasefire : लंबे समय से चल रहे जंग में रूस और यूक्रेन में तीन दिन के सीजफायर की मियाद खत्म होते ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक रिहायशी इमारत पर हमला कर दिया। ये एक ड्रोन हमला था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने 12 मई की रात कीव पर फिर से हमले शुरू कर दिए।
यूक्रेन की राजधानी पर यह नया हमला यूक्रेन और रूस के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए अस्थायी सीजफायर के खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद हुआ है।
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
खगरों के अनुसार, यूक्रेन में कितना नुकसान हुआ, इसका सटीक अंदाजा तो अभी नहीं लगाया जा सका है। लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले रूस की रेगुलर अटैक की तरह ही थी। इस तरह वह यूक्रेन के शहरों और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करता है।
सीजफायर
सीजफायर के दौरान, कोई बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक नहीं हुई, हालांकि यूक्रेनी एयर फ़ोर्स ने रूसी ड्रोन लॉन्च और कब्जे वाले क्रीमिया से एक इस्कंदर-M बैलिस्टिक मिसाइल दागने की रिपोर्ट दी।
अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन और रूस के बीच मॉस्को के लिए बैन में राहत के बदले एक टेम्पररी सीजफायर डील कराने की कोशिश कर रहा है।