Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine war : राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने कहा- यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुलाए रूस, ceasefire का हो ऐलान

Russia Ukraine war : राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने कहा- यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुलाए रूस, ceasefire का हो ऐलान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine war : यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है। यूक्रेन में हर क्षण हालात बलद रहे है। रूस ने राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। रूस और यूक्रेन  के बीच होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन  के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि बैठक में सीजफायर का जिक्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से रूसी सेना  को अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए। हालात को देखते हुए रूस को तुरंत सीजफायर का ऐलान करना चाहिए।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘जब मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा था। उस समय मैंने कहा था कि हर कोई राष्ट्रपति हैं। क्योंकि हम सभी अपने देश और हमारे सुंदर यूक्रेन के लिए जिम्मेदार हैं। और अब ऐसा हुआ है, जिसने दिखाया है कि हम में से हर कोई एक योद्धा है।

 

 

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
Advertisement