Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जे का किया दावा, हमले में पूरी तरह से हुआ तबाह

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जे का किया दावा, हमले में पूरी तरह से हुआ तबाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 56 दिन हो चुके हैं। 56 दिनों बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन के कई शहरों को रूसी सेना ने तबाह कर दिया है। इसके साथ ही कई शहरों पर कब्जे का दावा कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर भी रूस ने कब्जे का दावा किया है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

रूसी रक्षा मंत्रालय ने ऐसा दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिर्फ अजोवस्टल प्लांट को छोड़कर रूस ने पूरे मारियुपाल पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, यूक्रेन की सरकार अभी भी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि जंग जारी है। यूक्रेनी सेना ने दूसरे देशों से मदद मांगी है।

उधर, रूसी सैनिकों ने अब और ज्यादा तेज हमले शुरू कर दिए हैं। रूसी टैंक और बख्तरबंद वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं और शहर को तहस नहस कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेनी सेना भी रूस से मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement