Russo-Ukrainian War : रूस और यूक्रेन के बीच चल हो रही जंग में दोनो तरफ से घातक हथियारों से हमले हो रहे है। ताजा हमलों ने तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। खबरों के अनुसार, रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के पोल्टावा क्षेत्र में स्थित एक Military Institute पर दो Ballistic missiles दागीं। इस हमले में 51 लोगों की मौत हो गई है और 271 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हमले में मरने वालों में कई सैनिक शामिल हैं, हालांकि यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने यह नहीं बताया कि मारे गए लोगों में कितने सैनिक थे।
पढ़ें :- Japanese Health Secret : जानिए कम और संतुलित खाकर 100 साल से ज्यादा जीने का आसान तरीका
यह हमला यूक्रेन के सैन्य बलों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र पोल्टावा के मिलिट्री कम्युनिकेशन इंस्टीट्यूट (Military Communication Institute of Poltava) पर हुआ। मिसाइलें इंस्टीट्यूट की इमारतों पर गिरीं, जिससे इमारतों का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया और मलबे में कई लोग फंस गए। यूक्रेन के आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, अब तक 25 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें से 11 को मलबे के नीचे से निकाला गया है।