तिरुवनंतपुरम। आर. अरुण कुमार नंबूदरी (S Arunkumar Namboothiri) को सबरीमाला (Sabarimala Temple) का मुख्य पुजारी चुना गया है। नंबूदरी 15 नवंबर को कार्यभार संभालेंगे। उनका चयन पारंपरिक ड्रा के माध्यम से किया गया, जिसमें पंडालम पैलेस (Pandalam Palace) के एक युवा लड़के ऋषिकेश (Rishikesh) ने लॉटरी निकाली।
पढ़ें :- भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत से बढ़ाए कदम, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट
कोल्लम के शक्तिकुलंगरा के मूल निवासी अरुण कुमार नंबूदरी (Arunkumar Namboothiri) पहले तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के अट्टुकल मंदिर (Attukal Temple) के मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर चुके हैं। इसी तरह, कोझीकोड के ओलवन्ना के टी. वासुदेवन नंबूदरी ( T. Vasudevan Namboothiri) को मलिकप्पुरम के मुख्य पुजारी (Chief Priest of Malikappuram) के रूप में ड्रा के माध्यम से चुना गया है, जिसमें पंडालम पैलेस (Pandalam Palace) की एक युवा लड़की वैष्णवी ने लॉटरी चुनी है।