नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अब तकनीक (AI) की दुनिया से जुड़ गए हैं। उन्होंने AI कंपनी OpenAI के साथ साझेदारी की है। तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके अरने और ओपन एआई के बीच हुई अपनी नई पार्टनरशिप की घोषणा की है। एक्स पोस्ट में वीडियो रील शेयर की है। इसमें वे एआई टूल (AI tool) का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा मैं OpenAI के साथ अपनी इस साझेदारी की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ ट्रिप पर जाने के लिए चैटजीपीटी के साथ मिलकर प्लानिंग की।
पढ़ें :- OpenAI रिपोर्ट से इंडस्ट्री में मचा तहलका, मॉडल का बागी रुख 'हम आजाद हैं, इंसानों के गुलाम नहीं', गलतियां छुपाईं और सीक्रेट कोड में बात
I’m excited to announce my partnership with OpenAI. We have some interesting things coming up, and I can’t wait to share them with you.
I’ve always been curious… One question usually leads to another, and ChatGPT has certainly encouraged that habit. But it has also proved… pic.twitter.com/4FUaqOQRL3
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 28, 2026
पढ़ें :- Duleep Trophy : वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा, 7 छक्के, 7 चौके की मदद से बनाए 92 रन...पर शतक से चूके
ChatGPT के साथ मिलकर की फैमिली की प्लानिंग
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने ट्वीट में लिखा कि वे उनको हमेशा से नई चीजें जानने की उत्सुकता रहती है। एक सवाल से अक्सर दूसरा सवाल पैदा होता है और ChatGPT ने निश्चित रूप से इस आदत को बढ़ावा दिया है। लेकिन परिवार के साथ पिछली ट्रिप प्लान करने जैसे कामों में भी यह बहुत काम आया है।
क्या-क्या कर सकते हैं चैटजीपीटी के साथ- सचिन
इस साझेदारी से उन्हें काफी उम्मीद है। उन्हें यह जानना है कि ChatGPT के साथ और क्या-क्या किया जा सकता है, जो चीजें उन्हें उपयोगी लगीं उन्हें दूसरों के साथ शेयर करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी पसंद की चीजों के लिए इसे आजमाने के लिए प्रोत्साहित करना।
ChatGPT का क्या है इसका उद्देश्य?
पढ़ें :- सिर्फ 1 रन से चूके स्टार इंग्लिश बल्लेबाज रूट, नहीं हो पाये विराट कोहली के खास क्लब में शामिल
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) द्वारा कही गई ये सभी बातें यह साफ दिखाती हैं कि खेल के मैदान पर दशकों तक भारत का मान बढ़ाने के बाद अब वे देश में तकनीक और AI की पहुंच को आम लोगों तक आसान और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उनके ट्वीट से यह भी साफ हो गया कि वे परिवार के साथ ट्रिप पर जाने के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) का इस्तेमाल करके प्लानिंग की। फिलहाल, इस साझेदारी को परिणाम क्या होगा? इसकी जानकारी नहीं है? इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। हो सकता है कि चैटजीपीटी (ChatGPT) के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में पता चले जो काफी काम के हों। या फिर नए मॉडल या फीचर को लॉन्च भी क्या जा सकता है?