Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बॉलीवुड से दुखद खबर, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड से दुखद खबर, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Krishna Mukerji: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । उनकी मां और जानी-मानी गायिका कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को निधन हो गया। कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की गई है। परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और संवेदनाओं के लिए सभी का आभार जताया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि दुख की इस घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान करें। फिलहाल कृष्णा मुखर्जी के निधन की वजह सामने नहीं आई है।

कृष्णा मुखर्जी का फिल्म इंडस्ट्री से पुराना जुड़ाव रहा। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी थीं और प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम कर चुकी थीं। रानी मुखर्जी के साथ उन्हें कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी देखा जाता था।

मां से मिली प्रेरणा से रानी ने निभाया था ये किरदार

पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’

रानी मुखर्जी का अपनी मां कृष्णा मुखर्जी से बेहद करीबी रिश्ता रहा है। यही वजह है कि ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में निभाए उनके किरदार पर भी मां की छाप देखने को मिली। फिल्म में रानी ने एक बंगाली मां का किरदार निभाया था, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। 2023 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी ने बताया था कि उन्होंने कहानी से जुड़े वास्तविक संदर्भों पर रिसर्च जरूर की थी, लेकिन किरदार के भाव और उसे निभाने का अंदाज काफी हद तक उनकी अपनी मां से प्रेरित था।

रानी मुखर्जी अपनी मां के साथ अपने करीबी रिश्ते को लेकर कई मौकों पर बात कर चुकी हैं। ऐसे में उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों के बीच शोक का माहौल है।

परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और प्रशंसक भी सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisement