Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sadanand Singh passed away: नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह, जमीन से जुड़े नेताओं में होती थी गिनती

Sadanand Singh passed away: नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह, जमीन से जुड़े नेताओं में होती थी गिनती

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sadanand Singh passed away: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के दिग्गज नेता सदानंद सिंह (Sadanand Singh) का बुधवार निधन हो गया। बीते कई दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे। दानपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सदानंद सिंह (Sadanand Singh) की गिनती कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेताओं में होती थी। वो नौ बार के विधायक और कई बार मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

सदानंद सिंह (Sadanand Singh) के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह (Sadanand Singh) काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। कांग्रेस ​नेता के निधन के बाद से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। बता दें कि काफी दिनों से पटना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें लि‍वर की समस्या थी।

जमीनी नेताओं में होती थी गिनती
सदानंद (Sadanand Singh) जमीन से जुड़े हुए नेता कहे जाते थे। वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। साथ ही कांग्रेस विधायल दल के नेता भी करीब 10 साल तक रहे हैं। इसके साथ ही वो नौ बार विधायक भी थे। भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतते रहे। सदानंद सिंह कई बार मंत्री भी बने। वह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे।

Advertisement