साबूदाना सेहते के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वजन को बढ़ाने में हेल्प करता है। जो लोग अपने दुबले पतले शरीर से परेशान है उनके लिए साबूदाना का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
हड्डियों को मजबूत करता है ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में हेल्प करता है। अब तक आपने साबूदाना की खिड़की, खीर या पापड़ खाया होगा। आज हम आपके लिए साबूदाना की फ्राइज लेकर आए है आप इसे शाम के नाश्ते में ट्राई कर सकती हैं।
साबूदाना फ्राइज बनाने के लिए जरुरी सामग्री
रात पर भिगोए हुए साबूदाना- 1 कटोरी उबला हुआ आलू- 1 बड़ा प्याज- 1 बारीक कटा हुआ हरी मिर्ची- 1 बारीक कटी हुई साबूत जीरा गरम मसाला नमक कस्तूरी मेथी धनिया- बारीक कटा हुआ कद्दूकच किया पनीर- 1 छोटी कटोरी मक्की का आटा- 1 चम्मच सूजी- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर तेल- फ्राई करने के लिए
साबूदाना फ्राइज बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
सबसे पहले सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें। फिर साथ में हल्का तेल लगातर इस मिश्रण को sticks के आकार में बनाएं। कढ़ाई में तेल डालें और गर्म होने पर साबूदाना के sticks तब तक फ्राई करें, जब तक वो गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। तैयार है साबूदाना फ्राइज। अब इसे कढ़ाई से निकालें और कैचअप या हरी चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।