Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कुरान की प्रतियां जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या, स्वीडन में इराकी नागरिक को मारी गई गोली

कुरान की प्रतियां जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या, स्वीडन में इराकी नागरिक को मारी गई गोली

By Abhimanyu 
Updated Date

Salwan Momika: स्वीडन में कई बार कुरान (Quran) की प्रतियां जलाने वाले सलवान मोमिका (Salwan Momika) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 38 वर्षीय सलवान को बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में गोली मारी गई। इराकी मूल और ईसाई धर्म से संबंध रखने वाले सलवान इस्लाम के आलोचक थे।

पढ़ें :- 'Form 6' को लेकर चुनाव आयोग में आपत्तियां, SIR और वोटर डेटाबेस पर भी उठे सवाल, 10 महीने में 14 बार दर्ज हुई आपत्ति

दरअसल, सलवान मोमिका (Salwan Momika) ने साल 2023 में ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम (Stockholm) की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने इस्लाम धर्म के ग्रंथ कुरान (Quran) का अपमान करते हुए उसकी प्रति को जलाया था। सलवान की इस हरकत की वीडियो दुनिया भर में वायरल हुई थी और कई मुस्लिम देशों (Muslim countries) ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।

सलवान ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया के प्रमुख के रूप में पेश किया। साल 2014 में बनाए गए इस संगठन पर वॉर क्राइम के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें स्टॉकहोम (Stockholm) के पास सोडरतालजे (Södertälje) में बुधवार रात को फायरिंग की सूचना मिली थी और उन्हें एक शख्स मिला जो गोली लगने से घायल था। बाद में उसकी मौत हो गई।

स्टॉकहोम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (Stockholm District Court) ने कहा कि सलवान मोमिका के खिलाफ एक मुकदमे में फैसला सुनाया जाना था, जिसे टाल दिया गया क्योंकि आरोपी की मौत हो गई। कोर्ट के एक जज गोरान लुंडाहल ने पुष्टि की कि मृतक मोमिका ही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मोमिका की मौत कब और कैसे हुई।

पढ़ें :- Train Reservation Rule : अब ऑटोमेटिक कंफर्म होगा वेटिंग और RAC टिकट, TTE के चक्कर काटने की नहीं जरूरत
Advertisement