Sama Chakeva Festival : सामा चकेवा पर्व मिथिलांचल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सामा-चकेवा मिथिलांचल, बिहार, झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाने वाला भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति से जुड़ा एक प्रमुख लोकपर्व है। पौराणिक कथा के अनुसार, भाई-बहन के प्रेम की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। बहन के प्रति स्नेह के कारण भाई चकेवा ने भी स्वयं को पक्षी के रूप में ढाल लिया और अपनी तपस्या व प्रेम से सामा को श्राप से मुक्त कराकर पुनः मनुष्य रूप दिलाया।
पढ़ें :- Wedding Season Business : कल से बजेगी शहनाई, इस सीजन में 6 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
कथा इस प्रकार है कि जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने एक बार क्रोध में आकर अपनी ही सबसे प्रिय पुत्री को पक्षी बनने का श्राप दे दिया था? और जब पिता का श्राप बेटी पर भारी पड़ा, तो एक भाई के अटूट प्रेम ने अपनी बहन को इस श्राप से मुक्ति दिलाई। आइए जानते हैं ‘सामा-चकेवा’ की वह मार्मिक कहानी, जिसे आज भी मिथिलांचल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल सप्तमी (या छठ के बाद) से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा (2026 में 24 नवंबर) तक चलता है।
द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और महारानी जाम्बवती की एक अत्यंत सुंदर और गुणवान पुत्री थीं, जिनका नाम था सामा। सामा को प्रकृति और वृंदावन के वनों से गहरा लगाव था। वह अक्सर ऋषि-मुनियों के आश्रम में जाकर सत्संग सुना करती थीं। लेकिन द्वारका के ही एक दरबारी ‘चुरक’ (जिसे बाद में चुगला कहा गया) को यह बात रास नहीं आई। उसने श्रीकृष्ण के कान भरने शुरू कर दिए और सामा के चरित्र पर झूठा लांछन लगाते हुए कहा कि वह वृंदावन के एक तपस्वी के साथ गुप्त रूप से मिलती हैं।
चुरक की झूठी बातों में आकर भगवान श्रीकृष्ण क्रोधित हो गए और बिना सत्य जाने उन्होंने अपनी ही बेटी सामा को पक्षी बन जाने का श्राप दे दिया। पिता के श्राप से सामा तुरंत एक पक्षी (गौरेया) बन गईं और वृंदावन के जंगलों में भटकने लगीं। जब सामा के पति चक्रवाक (चकेवा) को इस अन्याय का पता चला, तो अपनी पत्नी के वियोग में उन्होंने भी तपस्या करके पक्षी का रूप धारण कर लिया और सामा के साथ वन में रहने लगे।
जब सामा के भाई साम्ब को अपनी बहन पर लगे झूठे आरोप और श्राप का पता चला, तो उन्हें बहुत दुख हुआ। अपनी बहन को निर्दोष साबित करने और श्राप से मुक्त कराने के लिए साम्ब ने अपने पिता श्रीकृष्ण की कठोर तपस्या की। साम्ब की भक्ति और सत्य सामने आने पर श्रीकृष्ण को अपने निर्णय पर पश्चाताप हुआ। उन्होंने प्रसन्न होकर सामा और चकेवा को पुनः मनुष्य रूप में आने का वरदान दिया और चुगलखोर चुरक को दंडित किया।
पढ़ें :- देव दीपावली : अंधकार मिटाकर भाग्योदय करने की एक दिव्य घड़ी,नई शुरुआत और शुद्धता का प्रतीक
इसी भाई-बहन के अटूट प्रेम और त्याग की याद में हर साल कार्तिक मास में मिथिला में ‘सामा-चकेवा’ का पावन पर्व मनाया जाता है।