Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विचारधारा से ‘शून्य’ समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक ‘संगठित गिरोह’…केशव मौर्य का बड़ा हमला

विचारधारा से ‘शून्य’ समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक ‘संगठित गिरोह’…केशव मौर्य का बड़ा हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को एक सं​गठति गिरोह बता दिया है। साथ ही कहा, ये लोगा समाजवाद के नाम पर सिर्फ सैफई साम्राज्य का विस्तार कर रहे हैं।

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, विचारधारा से ‘शून्य’ समाजवादी पार्टी कब्ज़ाधारियों का एक ‘संगठित गिरोह’ मात्र है। ऊपर से नीचे तक इस पार्टी के नेता सरकारी और जनता की ज़मीनों को अपनी जागीर समझते हैं। सपा की राजनीति अब न नीति पर टिकी है और न ही ‘नैतिकता’ पर। समाजवाद के नाम पर दरअसल यह ‘सैफई साम्राज्य’ की ‘विस्तार नीति’ है।

पढ़ें :- LPG Gas Crisis : शिवपुरी में शिक्षक को मोदी की मिमिक्री करना पड़ा भारी, भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

इससे पहले भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, कब्जाधारी सपा बहादुर अखिलेश यादव के अपने शासन में अवैध कब्जा वाले कृत्य पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। दरअसल, ‘लठैतवाद’ के सिद्धांत में भरोसा करने वाले सपाई जिस जमात का साथ पसंद करते हैं, उनका ‘पहला उसूल’ ही कब्जा करना होता है।

पढ़ें :- सपा, कांग्रेस की कथनी व करनी में बड़ा अंतर, ये पार्टियां कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती
Advertisement