पटना। बिहार के जमुई में सड़क पर बदसलूकी की पीड़ित के परिवार के फोटो शेयर करने पर विवाद हो गया है। पीड़ित परिवार गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) से मिला था। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने इस मुलाकात की तस्वीर एक्स हैंडल से बिना ब्लर किए शेयर कर दी। 15 मिनट बाद इसे डिलीट कर दिया गया। अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कार्रवाई की मांग कर दी है। राजद सांसद मीसा भारती (RJD MP Misa Bharti) ने भी इस पोस्ट पर सवाल उठाए और FIR दर्ज करने की मांग की है।
पढ़ें :- सम्राट चौधरी पर होगी FIR? पीड़िता की पहचान वाली पोस्ट पर तेजस्वी का सवाल, 120 प्रोफाइल पर पहले ही हो चुकी FIR
पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री
पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने के बाद कहा कि हमें बेटी के साथ हुई घटना का दर्द अब भी है, लेकिन कार्रवाई होने और सरकार से सुरक्षा को लेकर मिले आश्वासन से राहत मिली है। पीड़ित की मां ने बताया, 24 सितंबर की शाम हम पटना आए। यहां हमने बेटी के साथ हुए घटना को लेकर CM सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हमसे कहा कि आपकी बेटी मेरी बेटी है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए।
पीड़ित बच्ची की मां की मांग
बेटी के साथ जो हुआ, वह दोबारा किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। जिस तरह से मेरी बेटी घटना के दौरान खुद को बचाने के लिए सभी आरोपियों के आगे हाथ जोड़ रही थी। अपनी जान की भीख मांग रही। सबके सामने गिड़गिड़ा रही थी, उसी तरह अपराधियों में भी कानून का डर होना चाहिए। वो भी उसी तरह से अपनी जान के लिए गिड़गिड़ाएं। आरोपियों के अंदर सरकार का खौफ होना चाहिए।
पढ़ें :- अब तेजस्वी यादव कहेंगें “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया”...जुमई की घटना में आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी पर बोले जीतन राम मांझी
CM ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फिर किया डिलीट
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऑफिशियल X हैंडल से एक पोस्ट शेयर हुआ। जिसमें लिखा कि ‘लोकसेवक आवास में जमुई की पीड़ित बच्ची और उनके परिवार से मुलाकात की। बेटी को निर्भय होकर आगे बढ़ने और परिवार को शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया। परिवार ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। सभी दोषियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल के माध्यम से एक माह के भीतर कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाएगी।’ इस पोस्ट के साथ बच्ची के मां और परिजनों के साथ की बिना ब्लर वाली फोटो शेयर हुई। हालांकि करीब 15 मिनट बाद इस पोस्ट को डिलिट कर दिया गया।
तेजस्वी बोले- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने उड़ाईं POCSO की धज्जियां
सीएम की पड़ित परिवार के साथ तस्वीर सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने X पर लिखा कि ‘नासमझ, अनाड़ी, कानून विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री ख़ुद पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की परिजनों संग अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर जारी कर पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे है। POCSO एक्ट के तहत नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य है। पीड़िता के परिजनों के साथ तस्वीर साझा किए जाने से उसकी पहचान सार्वजनिक होने का खतरा पैदा हुआ।
मीसा भारती ने भी उठाए सवाल
पढ़ें :- IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद, जातिगत टिप्पणी के आरोपों से गरमाया मामला
राजद सांसद मीसा भारती (RJD MP Misa Bharti) ने भी मुख्यमंत्री के साथ सामने आई तस्वीर को साझा करते हुए सवाल किया कि क्या तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची जमुई कांड की पीड़िता है। उन्होंने इस मामले में बिहार पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।