Bihar Government Floor Test : बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आज को राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है। जिसमें विश्वास मत हासिल करने के लिए एनडीए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। इसके लिए शुक्रवार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है।
पढ़ें :- ‘बंगाल जीतते ही दिल्ली भी फतेह कर लूंगी’, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा पलटवार
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक दिन के विशेष सत्र के विधायी कामकाज के कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें यह कहा जाएगा कि “सदन राज्य में मौजूदा मंत्रिपरिषद पर अपना विश्वास व्यक्त करता है”। इस महीने की शुरुआत में, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी राज्य में सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले भाजपा नेता बने। नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया था।
बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट खाली होने के कारण प्रभावी संख्या 242 है। ये सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में सीएम सम्राट चौधरी की सरकार को विश्वास मत हासिल करने के लिए 122 के जादुई आंकड़े की जरूरत है, जबकि उनके पास 201 विधायकों का प्रचंड समर्थन हासिल है। यानी उनको फ्लोर टेस्ट पास करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।