Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की भारत में कीमत ऑनलाइन लीक, जानें- आपके बजट में है या नहीं

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की भारत में कीमत ऑनलाइन लीक, जानें- आपके बजट में है या नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung Galaxy A57 5G and Galaxy A37 5G Price : साउथ कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग आज भारत में शाम 5:30 बजे अपनी नई A-सीरीज़ का स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ये डिवाइस Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G डिवाइस हो सकते हैं। लेकिन, लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गयी है।

पढ़ें :- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर @yabhishekhd ने इन स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर की। जिसमें दोनों स्मार्टफ़ोन की GST सहित अनुशंसित सूची कीमत दिखाई गई है। लिस्ट के मुताबिक,  Galaxy A57 5G के 8/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12/256GB वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये बताई गयी है।

Samsung Galaxy A37 5G की बात करें तो इसके 8/128GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8/256GB वेरिएंट की कीमत 42,499 रुपए और 12/256GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये होगी। जैसा कि तस्वीर में बताया गया है, फिलहाल इन डिवाइस पर कोई सेल ऑफर उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले की खबरों के मुताबिक, Galaxy A37 5G, Exynos 1480 SoC, Android 16, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 4905 mAh बैटरी के साथ आ सकता है। Galaxy A57 5G में एक मेटल फ्रेम और Gorilla Glass Victus Plus से सुरक्षित ग्लास बैक है। कैमरे के लेंस अलग हैं, लेकिन कुल मिलाकर डिज़ाइन पिछली जेनरेशन जैसा ही दिखता है।

कहा जा रहा है कि इसमें 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस देता है। यह डिवाइस Exynos 1680 SoC (AnTuTu पर लगभग 1,138,000 स्कोर किया) से लैस है और Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Advertisement