Samudrik Shastra : व्यक्ति के हाव भाव और शारीरिक बनावट से उसके व्यक्तित्व के बारे काफी कुछ जाना जा सकता है। इस बारे में सामुद्रिक शास्त्र में विस्तृत रूप से बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन शास्त्र है। इसमें मनुष्यों की शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी ये बताया गया है। इस शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति का व्यवहार बताया गया है। अंग फड़कने और अंगों की बनावट के बारे में भी इसमें बताया गया है। अगर आपके पैर के दांये घुटने में फड़कन हो रही है तो आपको सोने की प्राप्ति हो सकती है और यदि दांये घुटने का निचला हिस्सा फड़क रहा है तो यह शत्रु पर विजय हासिल करने का संकेत है।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
वहीं हमारी आंखें, नाक मुंह, होठ, पैरों की अंगुली इत्यादि से हम अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकता हैं। किसी भी व्यक्ति के होंठ सिर्फ उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताते है। आइए जानते है होठ के बनावट के बारे।
होंठ से जानें व्यक्तित्व
1. पतले होंठ
जिन लोगों के होंठ पतले होते हैं। उस व्यक्ति का स्वभाव अच्छा होता है, ऐसे लोग दूसरों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। धन बजट करना इनकी पहली प्राथमिकता होती है। करियर को लेकर इनको मेहनत ज्यादा नहीं करना पड़ता है। ये बेहद स्मार्ट वर्क करते हैं।
2. मोटे होंठ
जिस व्यक्ति का होंठ मोटा होता है, ऐसे लोग बेहद कठोर स्वभाव के होते हैं। सामाजिक रूप से बेहद अलग होते हैं। ऐसे लोग काफी संवेदनशील होते हैं।
पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
3. लाल होंठ
जिन लोगों का होंठ लाल होता है, ऐसे लोग शारीरिक रूप से साहसी और स्वस्थ होते हैं। ये किसी भी तर्क को बड़े ही आसानी से समझ जाते हैं। ऐसे लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले होते हैं।
4. मोटा होंठ
जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा होता है, ऐसे लोग धन को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, इसके अलावा इनके पास कितने भी पैसे क्यों न आ जाएं, ये दुखी ही रहते हैं। ऐसे व्यक्ति सुख भोगते हैं।
5. काले होंठ
जिन लोगों के होंठ का रंग काला होता है, ऐसे लोग तेज,बुद्धिमान चालाक और ज्यादा बात करने वाले माने जाते हैं। ये किसी भी परिस्थिति में खुद को डालकर अपने हौसले बुलंद करते हैं।