Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘सावरकर समझा क्या… नाम-राहुल गांधी है’, केंद्रीय मंत्री ने हाथ जोड़कर की ये विनती

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘सावरकर समझा क्या… नाम-राहुल गांधी है’, केंद्रीय मंत्री ने हाथ जोड़कर की ये विनती

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीनगर में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दिए ‘यौन उत्पीड़न’ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था। ये नोटिस 16 मार्च को पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भेजा थां राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल पूछा था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

पुलिस ने राहुल (Rahul Gandhi) से उन महिलाओं की डिटेल देने की लिए भी कहा था। इसको लेकर दिल्ली पुलिस आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर पहुंची थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस के कई ​नेताओं ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

वहीं, अब कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी की एक फोटो शेयर की गयी है, जिस पर कैप्शन लिखा गया है कि, ‘सावरकर समझा क्या… नाम-राहुल गांधी है।’ इसके साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, हमने अडानी महाघोटाले पर PM मोदी से कुछ सवाल क्या पूछे कि तिलमिलाए तानाशाह ने पुलिस भेज दी।

उन्हें लगा हम डर जाएंगे, माफी मांगेंगे, यह तानाशाही बर्दाश्त करेंगे। लेकिन सनद रहे…हम माफीवीर सावरकर के भक्त नहीं, बापू के अनुयायी हैं। न डरेंगे, न हारेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं, कांग्रेस के इस ट्वीट को रिट्टीट करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, ‘कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं।’

पढ़ें :- हम जातिगत जनगणना कराएंगे जिससे देश में आपकी भागीदारी तय हो सके...मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी

 

Advertisement