Sawan 2024 : श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार व्रत में शिव पूजा का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है। 29 जुलाई को सावन महीने का दूसरा सोमवार है। सावन में शिवजी की कृपा बरसती है और सभी संकट दूर हो जाते हैं। इस विशेष दिन पर कुछ उपायों को करने से आपकी सारी समस्याएं भी दूर हो जाएगी।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
सफलता के लिए
सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित सफलता मिलती है।
आर्थिक उन्नति के लिए
पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सावन के दूसरे सोमवार को दूध और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
प्रमोशन के लिए
नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए सावन के दूसरे सोमवार पर शिव को केसर अर्पित करें। शिवजी को भांग, धतूरा और बेलपत्र के साथ ही केसर भी प्रिय है। केसर चढ़ाने से शिवजी की कृपा बरसती है और नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की होती है।
पितृदोष मुक्ति के लिए
सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या भी पड़ रही है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और पितृदोष से मुक्ति के लिए गरीब-जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति