Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 Hanumanji Puja : सावन में हनुमान जी के द्वादश नाम जपने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है , हो जाता है कष्टों का अंत

Sawan 2024 Hanumanji Puja : सावन में हनुमान जी के द्वादश नाम जपने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है , हो जाता है कष्टों का अंत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 Hanumanji Puja : भगवान शिव को सावन बहुत प्रिय है। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि हनुमान जी महाराज भगवान शिव जी के रूद्र अवतार हैं। सावन मास के मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।  मान्यता  है  कि हनुमान जी महाराज की पूजा करने से भक्तों के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। सावन मास में  हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें चमेली के तेल और सिंदूर में मिश्रित चोला चढ़ाएं। इसके बाद बड़ के पेड़ से पत्ते तोड़ें और उन्हें साफ करके केसर से उन पर श्री राम का नाम लिखें। सावन मास में  भगवान हनुमान की पूजा करने के साथ मंदिर में ध्वज दान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सावन में हनुमान जी के द्वादश नाम जपने से भक्तों के जीवन से सभी प्रकार के कष्टों का अंत हो जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

सावन प्रतिपदा तिथि की शुरुआत: 21 जुलाई दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से
सावन प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 जुलाई दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक

सावन  2024 के सोमवार
प्रथम सावन सोमवार तिथि 22 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार दिनांक 29 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार तिथि 5 अगस्त
चौथा सावन सोमवार तिथि 12 अगस्त
पांचवां सावन सोमवार दिनांक 19 अगस्त

हनुमानजी के 12 नाम
1- हनुमान
2 – अंजनिपुत्र
3 – वायुपुत्र
4 – महाबल
5 – रामेष्ट
6 – फाल्गुनसखा
7 – पिंगाक्ष
8 – अमितविक्रम
9 – उदधिक्रमण
10 – सीताशोकविनाशन
11 – लक्ष्मणप्राणदाता
12 – दशग्रीवस्य दर्पहा

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement