Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2025 navagraha : सावन में नवग्रह को करें मजबूत, शिव कृपा से प्रमोशन-पैसा और यश का मिलेगा वरदान

Sawan 2025 navagraha : सावन में नवग्रह को करें मजबूत, शिव कृपा से प्रमोशन-पैसा और यश का मिलेगा वरदान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2025 navagraha : सावन मास शिव भक्ति और समर्पण के लिए विशेष अवसर है। शिव पूजा उपासना के लिए यह सर्वोत्तम समय माना जाता है।  हरियाली सावन की छंटा और शिवालयों में लगते बम बम के उद्घोष पूरा वातावरण शिवमय बना देते है।  इस मास में शिव परिवार की पूजा की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में दिन के अनुसार से शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करने से नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक को सुख-शांति, समृद्धि, सफलता और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। नवग्रहों की शांति से जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे, क्योंकि 9 ग्रहों की मजबूती सुखमय जीवन प्रदान करती है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं  सफलता

रुद्राभिषेक
सावन में रुद्राभिषेक करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
मंत्र जाप
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

सोमवार (monday)
सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल, चावल, सफेद फूल और बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है, जिससे साधक को प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही मन शांत रहता है।

मंगलवार (Tuesday) : लाल गुलाल, लाल वस्त्र, लाल फूल और गुड़।
बुधवार (Wednesday) : साबुत मूंग, हरा वस्त्र, हरा फूल और पान का पत्ता।
गुरुवार (Thursday) : हल्दी, चना दाल, पीला वस्त्र और पीला फूल।
शुक्रवार (Friday) : दही, चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल और दही।
शनिवार (Saturday) : काला तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र, काला फूल और उड़द दाल।
रविवार (Sunday) : लाल चंदन, लाल फूल, गुड़ और लाल वस्त्र।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरत्रि में करें राशि के अनुसार माहउपाय,सुख-समृद्धि, धन और मनोवांछित फल मिलते हैं
Advertisement