Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 Parthiv Shivling : सावन में कैसे बनाएं हाथ से बनाएं पार्थिव शिवलिंग , जानें पूजा के नियम

Sawan 2024 Parthiv Shivling : सावन में कैसे बनाएं हाथ से बनाएं पार्थिव शिवलिंग , जानें पूजा के नियम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 Parthiv Shivling : सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर रहकर पार्थिव शिवलिंग बना सकते हैं।  यदि सावन के महीने में हाथ से बने शिवलिंग की पूजा की जाए इसका फल चमत्कारी हो सकता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए किसी पवित्र नदी या तालाब की मिट्टी लें। पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह रखकर शिवलिंग बनाना चाहिए। उस मिट्टी को फूल, चंदन और अन्य पूजन सामग्री से शोधित करें। मिट्टी में दूध मिलाकर शोधन करें। शिव मंत्र बोलते हुए उस मिट्टी से शिवलिंग बनाने की क्रिया शुरू करें। अब आप गाय का गोबर, गुड़, मक्खन, भस्म और गंगाजल अपने साथ रखें। आप चाहें तो कच्चा दूध भी अपने पास रख सकते हैं।  अच्छे से मिट्टी को मिक्स करके आटे की तरह गूंथ लें और शिवलिंग की शेप दें। याद रहे कि शिवलिंग पर नाग का होना बेहद जरूरी है। पार्थिव शिवलिंग को बनाते वक्त शिव मंत्र जरूर बोलें।

शिव महापुराण के मुताबिक इस पूजन से धन, धान्य, आरोग्य और पुत्र प्राप्ति होती है। मानसिक और शारीरिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

पार्थिव पूजन से अकाल मृत्यु का डर खत्म हो जाता है। शिवजी की अराधना के लिए पार्थिव पूजन हर कोई कर सकता है। चाहे वो पुरूष हो या महिला। पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से पूजा करने से दस हजार कल्प यानी करोड़ों साल तक स्वर्ग में रहता है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement