Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 Shivling Puja : सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये खास चीज , सुख-समृद्धि और धन-दौलत में होगी वृद्धि

Sawan 2024 Shivling Puja : सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये खास चीज , सुख-समृद्धि और धन-दौलत में होगी वृद्धि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 Shivling Puja : हर हर बम बम के जसकारों के साथ  देवों के देव महादेव का प्रिय मास सावन आज यानी 22 जुलाई 2024 को आरंभ हो गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार, इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन मास का पहला सोमवार 22 जुलाई को यानी आज है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है ।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

पौराणिक मान्यता के अनुसार,आज के दिन दिन शुद्ध मन और विधि-विधान से शिवजी की पूजा करने पर हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि के लिए सावन के पहले सोमवार पर शिव पूजा में शिवलिंग पर क्या-क्या अर्पित करना चाहिए आइये जानते है।

गंगाजल
सावन मास के पहले सोमवार पर किसी तीर्थ स्थान या गंगा नदी से जल लेकर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसके अलावा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

शमी का पत्ता
इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा में शिवलिंग पर दही, घी, चीनी पाउडर, गंगाजल, शहद और पवित्र जल, कपास की बत्ती, बेलपत्र, चंदन का पेस्ट, धूप, अक्षत, और फूल, मिठाई, सफेद कपड़ा, ऋतु फल, शमी का पत्ता, मदार, भांग, गंगाजल – शिवलिंग पर सबसे पहले अर्पित करें।

 

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement