Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 : सावन के पहले सोमवार से ही शुरू कर दें भगवान शिव के मंत्र और स्तोत्र जाप , विशेष लाभ प्राप्त होता है

Sawan 2024 : सावन के पहले सोमवार से ही शुरू कर दें भगवान शिव के मंत्र और स्तोत्र जाप , विशेष लाभ प्राप्त होता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई 2024, सोमवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ, जप और तप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा में मंत्र और स्तोत्र का बहुत महत्व है। सवान माह में नियमित शिव के 108 नाम मंत्र का जप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

जीवन से जुड़े मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट आदि को दूर करने के लिए भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा और उनके महामंत्र यानि महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

सर्वोच्च पद दिलाने वाला शिव मंत्र
यदि आप अपने जीवन में किसी बड़े पद या लाभ की प्राप्ति की कामना रखते हैं तो आपके लिए नीचे दिया गया शिव मंत्र किसी वरदान से कम नहीं है.

ॐ देवाधिदेव देवेश सर्वप्राणभूतां वर।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

प्राणिनामपि नाथस्त्वं मृत्युंजय नमोस्तुते।।

Advertisement