Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024: इस तारीख से शुरू होगा सावन का महीना, जानें पड़ेंगे 5 सोमवार

Sawan 2024: इस तारीख से शुरू होगा सावन का महीना, जानें पड़ेंगे 5 सोमवार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024: शिव जी को प्रिय श्रावण मास (Shravan Month 2024) या सावन 22 जुलाई से शुरू होगा और 19 अगस्त 2024 को समाप्त हो जाएगा। इस मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन माह में पूरे शिव परिवार की पूजा का विधान है। सावन का पूरा महीना धार्मिक कार्यों के लिए , पूजा-पाठ और व्रत के लिए शुभ होता है। लेकिन सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार की खास विशेषता होती है। इस माह शिवभक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान का पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं। सावन के दौरान शिवालयों और शिव मंदिरों (Shiv Mandir) में भक्तों का अंबार लगा होता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

सावन प्रतिपदा तिथि की शुरुआत: 21 जुलाई दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से
सावन प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 जुलाई दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक

सावन के सोमवार
प्रथम सावन सोमवार तिथि 22 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार दिनांक 29 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार तिथि 5 अगस्त
चौथा सावन सोमवार तिथि 12 अगस्त
पांचवां सावन सोमवार दिनांक 19 अगस्त

मंगला गौरी व्रत
इस साल सावन में 4 मंगला गौरी व्रत होंगे। पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई और अंतिम मंगला गौरी व्रत 13 अगस्त को है। आइए देखते हैं सावन मंगला गौरी व्रत का कैलेंडर।

1. पहला मंगला गौरी व्रत: 23 जुलाई
2. दूसरा मंगला गौरी व्रत: 30 जुलाई
3. तीसरा मंगला गौरी व्रत: 6 अगस्त
4. चौथा मंगला गौरी व्रत: 13 अगस्त

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement