Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2025 Shadi Upay :  सावन में शिवकथा सुनने से चटपट होगा विवाह , ऐसे करें महादेव की पूजा

Sawan 2025 Shadi Upay :  सावन में शिवकथा सुनने से चटपट होगा विवाह , ऐसे करें महादेव की पूजा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2025 Shadi Upay :  भक्ति- शक्ति के पवित्र माह सावन का शिव भक्त इंतजार करते है। भोले बाबा की असीम कृपा पाने के लिए भक्त इस माह शिवालयों में जलाभिषेक करते हें और भोलेनाथ को उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पित करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है । मान्यता है कि मनचाहा वर पाने के लिए या विवाह में आ रही बाधाओं के लिए शिवपार्वती की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

शिव मंत्र
सावन महीने के हर सोमवार को व्रत रखना अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और शहद चढ़ाएं। साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करते हुए अपने मनचाहे जीवनसाथी की प्रार्थना करें।
रोजाना “ॐ ह्रीं गौर्यै नमः” मंत्र का जाप करें, जिससे विवाह योग मजबूत होते हैं।

शिव कथा का श्रवण
सावन में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की पौराणिक कथा सुनना अथवा उसका पाठ करना बेहद शुभ होता है। यह कथा मानसिक शांति देती है और विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद करती है।

बाधाओं को दूर करने के उपाय
सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करने, 11 या 21 बेलपत्र पर राम नाम लिखकर शिवलिंग को अर्पित करने, और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan : 31 अगस्त को अपने ही नक्षत्र में आएंगे सूर्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में होगी वृद्धि
Advertisement