Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2026 : शिव माह सावन की शुरूआत इस तारीख से होगी ,  हर हर महादेव से गूंजेगा वातावरण

Sawan 2026 : शिव माह सावन की शुरूआत इस तारीख से होगी ,  हर हर महादेव से गूंजेगा वातावरण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2026  : पवित्र शिव माह सावन में महादेव की विशेष पूजा होती है। सावन का पूरा माह भगवान भोलनाथ को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार , सवान में भगवान शिव को जल चढ़ाया जाता है। इस पूरे माह पर्यन्त शिव भक्त जलाभिषेक करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन या श्रावण हिंदू पंचांग का पांचवां माह होता है। ये माह आमतौर पर आमतौर पर जुलाई-अगस्त के महीने में पड़ता है। सावन शिव जी की विशेष भक्ति का अवसर माना जाता है। इसी प्रकार सावन मास में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। सोमवार के दिन भक्त गण शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते है।

पढ़ें :- Nirjala Ekadashi Vrat 2026 : अधिक मास की निर्जला एकादशी पर कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के महीने की शुरुआत 30 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी।

जबकि सावन माह का समापन 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। पंचांग की गणना के मुताबिक, सावन में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे।

सावन सोमवार 2026
पहला सावन सोमवार- 3 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार- 10 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार- 17 जुलाई
चौथा सावन सोमवार- 24 जुलाई

सावन मास को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पूरे माह में शिव पूजा के साथ ही साथ कई प्रकार धार्मिक उत्सव मनाए जाते है। दान और धर्म करने के लिए यह पूरा महीना शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Adhik Mass Masik Durga Ashtami 2026 : अधिकमास की दुर्गा अष्टमी मां जगदंबा की कृपा प्राप्ति का विशेष अवसर , जानें महाउपाय

 

Advertisement