Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2026 : सावन का पहला सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Sawan 2026 : सावन का पहला सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2026 : शिव भक्ति का पवित्र माह आरंभ हो गया है। आज सावन का पहला सोमवार है। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व है। सोमवार के दिन व्रत रह कर कुंवारी कन्याएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करतीं है और शिव परिवार का आर्शिवाद प्राप्त करतीं है। इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। साथ ही आज के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग-धतूरा समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

पढ़ें :- Sawan Last Monday 2026 : सावन के आखिरी सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानें आसान उपाय

सावन के पहले सोमवार के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक
इस समय भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
शिव आराधना और अभिषेक के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त होता है।

प्रदोष काल: शाम 06:26 बजे से 07:56 बजे तक
भगवान शिव की विशेष पूजा के लिए प्रदोष काल अत्यंत शुभ माना जाता है।

निशिता काल: रात्रि 11:33 बजे से 12:21 बजे तक

पढ़ें :- सावन में रुद्राभिषेक का क्यों होता है खास महत्व, जानिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में विशेष अंतर

पूजा
पूजा में शिवलिंग का अभिषेक भी कर सकते हैं- इसके लिए दूध, दही, शक्कर और घी से पंचामृत तैयार करें।
‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें।
इसके साथ ही शिव चालीसा, रुद्राष्टक, या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

Advertisement