Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Purnima 2024 : श्रावण पूर्णिमा पर सुख समृद्धि के लिए करें स्नान – दान, मलिन विचारों का नाश होता है

Sawan Purnima 2024 : श्रावण पूर्णिमा पर सुख समृद्धि के लिए करें स्नान – दान, मलिन विचारों का नाश होता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Purnima 2024 : सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त यानी आज रखा जा रहा है।। इस विशेष दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन परंपरा के अनुसार, लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। लेकिन सुख समृद्धि के कुछ आसान उपाय जीवन में खुशियां लाती हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

इस बार श्रावण पूर्णिमा सोमवार को है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक शुभ फलदायक है। इसलिए इस दिन गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर आदि से शिवजी का अभिषेक करें। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

सावन पूर्णिमा के दिन वेदों में बताए गए दस प्रकार के स्नान का विशेष उल्लेख है, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पंचगव्य स्नान: इस स्नान में गाय का गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी का उपयोग किया जाता है। यह शरीर को स्वस्थ और बलवान रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

गोरज स्नान: गायों के खुर की मिट्टी का उपयोग इस स्नान में किया जाता है, जो महापातक नाशक माना जाता है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

कुशोधक स्नान: कुश की पवित्रता को मान्यता देते हुए, इसे पानी में मिलाकर स्नान किया जाता है. इससे मलिन विचारों का नाश होता है।

Advertisement