Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Shivling Puja : सावन में शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें शुभ वस्तुएं , मन की हर इच्छा

Sawan Shivling Puja : सावन में शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें शुभ वस्तुएं , मन की हर इच्छा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Shivling Puja : सावन माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। शिवलिंग पूजा के कुछ विशेष नियम है। इन नियमों के पालन करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते है। सावन के माह में कुछ उपाय और शिवलिंग पर इन 6 चीजों को अर्पित बहुत शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

गंगाजल
सावन में शिवलिंग पर गंगाजल अवश्य अर्पित करना चाहिए।

शमी का पत्ता
भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ ही शिवलिंग पर जल अर्पित करने के साथ ही शमी के पत्ते जरूर अर्पित करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं। इसकी वजह शमी का पत्ता भगवान को बेहद पसंद होना है।

बेलपत्र
बेलपत्र भगवान की सबसे प्रिय हैं। बेलपत्र के पेड़ की उत्पत्ति मां पार्वती के पसीने से हुई है। मान्यता है कि मंदार पर्वत पर मां पार्वती का पसीने गिरने से बेलपत्र की उत्पत्ति हुई थी। यही वजह है कि शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित किया जाता है। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

काला तिल
शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे शनि की कू दृष्टि से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव के साथ ही शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्यक्ति के सभी काम बनते चले जाते हैं।

पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त

 

 

Advertisement