Sawan Special Recipe: सावन को हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जब लोग भगवान की शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं। इस दौरान कई लोग प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के लिए कांवड़ लेकर निकलते हैं और घरों में पवित्र व शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। ऐसे में मांसाहार पर पूरी तरह से रोक होती है। सावन के पूरे महीने बहुत से लोग नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं। इसलिए हम आपको लिए एक खास सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वाद में मटन या चिकन से कम नहीं होती।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
दरअसल, सावन के मौसम में झारखंड के जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में एक खास सब्जी पायी जाती है। जिसे फुटकुन के नाम से जाना जाता है। यह एक जंगली कंद है, जो घने जंगलों में मिट्टी के भीतर उगता है। फुटकुन दिखने में मखाने जैसा होता है लेकिन, स्वाद के मामले में किसी भी तरह के नॉनवेज से कम नहीं। यह केवल बारिश के मौसम में उगता है, यानी अधिकतम 15 से 20 दिन ही उपलब्ध होता है। जमशेदपुर के स्थानीय बाज़ारों में इसकी कीमत 600 से 800 रुपये प्रति किलो है।
फुटकुन बनाने की आसान रेसिपी
1- फुटकुन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसे छील लें।
2- फिर फुटकुन को हल्के गुनगुने पानी में अच्छे से धो लें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
3- अब एक कड़ाही में तेल गरम कर उसमें बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
4- फिर लहसुन-अदरक का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें लें।
5- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें कटे हुए फुटकुन डालें।
6- सब्जी को ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।
7- इसके बाद जब फुटकुन अच्छी तरह लाल हो जाए और मसाले उसमें समा जाएं, तब ऊपर से गरम मसाला डालें।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
8- अंत में सब्जी को हरे धनिया से सजाएं और पराठे या पूड़ी के साथ परोसें।