West Bengal Result: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। चुनाव के रिजल्ट में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल चुनाव रिजल्ट के बाद राज्य में कई जगहों पर बवाल की खबरें आईंं है। अब टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी अभी सत्ता संभाली नहीं, फिर भी आशंति शुरू हो गयी है।
पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स
सायोनी घोष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी ने अभी आधिकारिक तौर पर सत्ता संभाली भी नहीं है, फिर भी अशांति शुरू हो गई है। पूरे बंगाल में लगातार तोड़फोड़ हो रही है। सड़कें सुनसान हैं, माहौल उदास है। पार्टी कार्यालयों को एक-एक करके ध्वस्त किया जा रहा है, केंद्रीय बलों के सामने उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर शारीरिक हमला किया जा रहा है, दुकानें बंद की जा रही हैं, मां कैंटीनों को तोड़ा जा रहा है, बाइक पर सवार लोग युद्धघोष कर रहे हैं, लाउडस्पीकरों पर अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं, राजनीतिक जीत के नाम पर समाज के हर वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को धमकाया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि यह वह सोनार बांग्ला है जिसके लिए बंगाल की जनता ने वोट दिया था और उम्मीद है कि मीडिया में इन दृश्यों को दिखाने का साहस होगा, लेकिन मुझे पहले से ही उनके पाला बदलने और चाटुकारिता करने के संकेत दिख रहे हैं।
The Bharatiya Janata Party has not even officially taken charge, yet the unrest has began. Incessant Vandalism across Bengal. Empty streets, gloomy atmosphere. Destroying party offices one after one, physically assaulting candidates and workers infront of central forces, Shutting…
— Saayoni Ghosh (@sayani06) May 5, 2026
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
बता दें कि, बंगाल चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर ही सिमट गयी। चुनाव के नतीजों के बाद बंगाल में कई जगहों पर बवाल हुआ है, जिसको लेकर टीएमसी के नेताओं की तरफ से बीजेपी पर इसका आरोप लगाया जा रहा है।