SBI Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) और रिव्यूअर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कोलकाता के लिए हैं जो कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर की जाएंगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- भारत या इंटरनेशनल बिजनेस स्कूलों से (02 वर्ष) न्यूनतम 55% के साथ एमबीए/एग्जीक्यूटिव एमबीए की डिग्री
- 10 साल काम का अनुभव होना चाहिए। इसमें से 3 साल डिपार्टमेंट के डीन/हेड के रूप में बीएफएसआई/लीडरशिप/बिहेवियर साइंस आदि या कॉलेज/संस्थान में काम करना जरूरी
- एसबीआई ईआरएस रिव्यूअर के लिए SMGS-IV/V ग्रेड से SBI/e-ABs रिटायर्ड ऑफिसर ही आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 28 साल
- अधिकतम : 55 साल
फीस
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस
- शॉर्टलिस्टिंग
- इंटरव्यू के बेसिस पर
सैलरी
50,000 से 65,000 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।