Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. श्रीनगर के पास नदी में गिरा सुरक्षाबलों का वाहन, CRPF के 7 जवान घायल

श्रीनगर के पास नदी में गिरा सुरक्षाबलों का वाहन, CRPF के 7 जवान घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

CRPF vehicle falls into River : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर बाहरी इलाके अहमदनगर इलाके में डगपोरा-उमरहैर रोड पर सुरक्षा बलों का वाहन नदी में गिर गया। इस हादसे में CRPF के 7 जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- अगर पाकिस्तान युद्ध खत्म करने में कोई भूमिका निभाता है, तो हमें इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए : J-K सीएम उमर अब्दुल्ला

पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के सात जवान घायल हो गए, जब उनकी गाड़ी का कंट्रोल खो गया और वह नदी में गिर गई। यह हादसा श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर इलाके में डगपोरा-उमरहैर रोड पर हुआ। उन्होंने बताया कि घायल CRPF जवानों को सौरा के SKIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement