1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद भी कप्तान अय्यर पर लटक रही ‘सस्पेंशन’ की तलवार

IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद भी कप्तान अय्यर पर लटक रही ‘सस्पेंशन’ की तलवार

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स ने डिफेंडिंग रनर-अप के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से धूल चटा दी। इस लगातार दूसरी जीत ने जहां टीम..

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स ने डिफेंडिंग रनर-अप के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से धूल चटा दी। इस लगातार दूसरी जीत ने जहां टीम के हौसले बुलंद किए हैं, वहीं दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह मैच भारी जुर्माना लेकर आया। धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) के कारण आईपीएल प्रशासन ने अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

इससे पहले गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध भी उन पर 12 लाख रुपये का दंड लगा था। टूर्नामेंट के कड़े नियमों के अनुसार, अब अय्यर पर ‘सस्पेंशन’ की तलवार लटक रही है। यदि वे इस सीजन में तीसरी बार निर्धारित समय में ओवर पूरे करने में विफल रहते हैं, तो उन पर 30 लाख रुपये के जुर्माने के साथ-साथ एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

खिलाड़ियों पर भी गिरी गाज, अब ‘बैन’ का बढ़ा खतरा

आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह पंजाब किंग्स का इस सीजन का दूसरा अपराध था, जिसके चलते न केवल कप्तान बल्कि पूरी टीम को सजा भुगतनी पड़ी है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के सभी सदस्यों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है। नियमों के मुताबिक, यदि अय्यर इस सीजन में तीसरी बार यह गलती दोहराते हैं, तो उन पर भारी जुर्माने के साथ एक मैच का प्रतिबंध (Suspension) भी लगाया जा सकता है।

 

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...