Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बढ़ी सुरक्षा, बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट

Video-सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बढ़ी सुरक्षा, बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। कुछ दिनों से सलमान खान (Salman Khan)  के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट (Galaxy Apartment)  में काम चल रहा था। अब उनकी बालकनी की तस्वीरें सामने आई है। इस वीडियो में बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास (Bulletproof Glass) से सुरक्षित दिखाया गया है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

पिछले कुछ महीनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान (Salman Khan)  की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सुपरस्टार दबंग के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment)  की खिड़कियों की सुरक्षा करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है की सलमान खान की घर की बालकनी में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास (Bulletproof Glass) से सुरक्षित किया गया है।

आज 7 जनवरी 2025 को सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment)  पर कुछ कर्मचारियों को काम करते साफ देखा जा सकता है। कैसे यह सभी सलमान की सुरक्षा के लिए घर की बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास (Bulletproof Glass) लगाते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

बालकनी को चारों तरफ से नीले बुलेटप्रूफ ग्लास (Bulletproof Glass) से ढका हुआ देखा जा सकता है। सुरक्षा चिंताओं के बीच सलमान खान (Salman Khan)  भारी सुरक्षा घेरे में सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं। सुपरस्टार, हाल ही में गुजरात के जामनगर गए थे, जहां उन्होंने अंबानी परिवार के घर पर दोस्तों और परिवार के साथ शानदार तरीके से अपना 59वां जन्मदिन मनाया गया।

पढ़ें :- indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

सलमान यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनका काम प्रभावित ना हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह रश्मिका मंदाना के साथ अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। आखिरी शेड्यूल कथित तौर पर 10 जनवरी को मुंबई में शुरू होगा। सिकंदर को ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। काम की बात करें तो सिकंदर के आधिकारिक टीजर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है और दबंग के प्रशंसक सिकंदर से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसमें सलमान को एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया जाएगा। सिकंदर में सलमान के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी शामिल हैं। सिकंदर, साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म है।

Advertisement