Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों का आक्रोश देखकर डबल इंजन के सारे ड्राइवर हुए नदारद : Akhilesh Yadav

किसानों का आक्रोश देखकर डबल इंजन के सारे ड्राइवर हुए नदारद : Akhilesh Yadav

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने सोमवार को ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार  (Modi Government) व यूपी की योगी सरकार (Yogi Government)पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि किसानों का आक्रोश देखकर डबल इंजन के सारे ड्राइवर नदारद (Drivers of the Double Engine Disappeared) हो गये हैं। इस भीड़ को देखकर भाजपा में भगदड़ मच गयी है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के मुज़फ़्फ़रनगर (muzaffarnagar) ने एक ऐसी ‘जनक्रांति’ को जन्म दिया है जो देश को भाजपा (BJP)की नफ़रत भरी राजनीति के अंधकार से निकालकर अमन-चैन और तरक़्क़ी की नयी रोशनी की ओर ले जाएगी।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने कहा कि बीते रविवार को पश्चिमी उप्र में एक तरफ़ किसानों की और दूसरी तरफ़ पूर्वी यूपी में शिक्षकों और आम जनता की अभूतपूर्व एकजुटता ने दिखा दिया है कि भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी, दंभी सत्ता अब कभी वापस नहीं आएगी। ये भाजपा के कहर के ख़िलाफ़ जनमत की लहर है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ख़त्म!

Advertisement