Seema Haider gave birth to a daughter:सीमा हैदर ने मंगलवार की सुबह बेटी को जन्म दिया। सीमा ने ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।
पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप
देश दुनिया की सबसे बड़ी ख़बर सीमा हैदर ने अपने पाँचवे बच्चे को ग्रेटर नोएडा में दिया जन्म,
पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर ने पुत्री को जन्म दिया है सचिन मीणा बने बाप ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में तक़रीबन 4 बजे बच्चे को जन्म दिया से सीमा हैदर ने ,#seemahaider #seemasachin pic.twitter.com/lvJ2muNdzA
— Mahender Mahi (@MahendrMahii) March 18, 2025
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार को सुबह तड़के 4 बजे बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
बेटी के जन्म से पहले सीमा हैदर(Seema Haider) की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। आपको बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं।साल 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं।