Crispy gram flour mathri: होली के मौके पर घर में कई दिनों तक मेहमानों रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरु हो जाता है। ऐसे में अगर आपने कुछ स्पेशल नहीं बनाया है तो आज हम आपको बेसन की खस्ता मठरी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप दस से पंद्रह दिनों तक तक स्टोर करके रख सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
बेसन की खस्ता मठरी बनाने के लिए सामग्री
3 सर्विंग
1/2 कटोरी बेसन
1 कटोरी मैदा
1/2 सूजी
1/2 चम्मच हल्दी
6-7 चम्मच ऑयल मोयन के लिए
1/3 चम्मच चाट मसाला
1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/3 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच से ज्यादा नमक या स्वाद के अनुसार
ऑयल तलने के लिए जरूरत के अनुसार
बेसन की खस्ता मठरी बनाने का तरीका
1. बेसन की खस्ता मठरी बनाने की सामग्री को निकाल लें।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
2. बड़े बर्तन में बेसन, मैदा, सूजी डालकर मिक्स करें। हल्दी, अजवाइन और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। हथेली से सभी आटे को अच्छी तरह मल लें।
3. अब लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला भी डालें इससे मठरी का स्वाद 2 गुना बढ़ जाता है।
4. आटे में मोयन इतना होना चाहिए कि लड्डू जैसा बंध जाए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए टाइट डो बना लें। अब 15 मिनट का रेस्ट दे और कवर करके रख दें।
5. चकले या प्लेटफार्म पर लोई लेकर रोटी जैसा बड़ा बेल लें फिर कटर से मठरियां काट लें।
6. अब मठरियों पर मनचाही डिजाइन बना लें।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
7. दूसरी तरफ कढ़ाई में तेल गर्म करें। पहले आंच मध्यम रहेगी बाद में धीमी आंच पर मठरी तले। दोनों साइड से मठरी खस्ता होने तक तलें फिर प्लेट में निकाल लें।
8. बेसन की खस्ता मठरी तैयार है।
9. बेसन की खस्ता मठरी को चाय के साथ सर्व करें या ऐसे ही खाएं, दोनों ही तरह से अच्छी लगती हैं। इन मठरियों को एयरटाइट कंटेनर में रखें तो यह लंबे समय तक चलती हैं।