होली के मौके पर हर घर में अलग अलग तरह के पकवान बनाए जाते है ताकि मेहमानों को सर्व किया जा सकें। मेहमान भी देखते आखिर इस साल होली पर क्या अलग बना है। आज हम आपको खस्ता नमकीन पापड़ी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है, जिसे आप मेहमानों को सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले बड़ा संदेश
खस्ता नमकीन पापड़ी बनाने के लिए सामग्री
1/2 किलो मैदा
2 कटोरी सूजी
4/5 काली मिर्च
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटी चम्मच सौंफ
स्वादानुसार नमक
2 बड़ी चम्मच तेल मोयन के लिए
आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल कढ़ाई भर के
खस्ता नमकीन पापड़ी पापड़ी बनाने का तरीका
1. मैदा को छानकर उसमें सूजी, नमक, काली मिर्च, लौंग, सौंफ डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब तेल डालकर आटा गूंध लें।
पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
2. अब 15-20 मिनट के लिए आटे को ढककर रेस्ट पर छोड़ दें। फिर आटे को हाथ से अच्छी तरह चिकना कर लें। अब आटे के दो भाग करें। एक भाग से मठरी बनाकर उसमें थोड़े छेद कर लें।
3. दूसरे भाग से पतली पापड़ी बना लें और इसके बीच में थोड़ा सा कट कर लें। अब इन्हें थोड़ी देर के लिए पेपर पर फैला दें।
4. अब तेल गरम करें। तेल को अच्छे से गरम करके, कम आंच पर इन मठरी और पापड़ी को सेंकें। कम आंच पर इन्हें सेंकने से ये अंदर और बाहर दोनों से अच्छे से सिक जाएंगी।
5. तेज आंच पर ये बाहर से तो सिक जाएंगी, लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएंगी, इसलिए इन्हें कम आंच पर ही सेंकें।
6. हम इन खस्ता मठरी और नमकीन पापड़ी को एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं।