Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Holi special: होली के मौके पर मेहमानों को परोसे टेस्टी कुरकुरे शक्कर पारे, ये है बनाने का तरीका

Holi special: होली के मौके पर मेहमानों को परोसे टेस्टी कुरकुरे शक्कर पारे, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Holi special:  25 मार्च सोमवार को रंग खेला जाएगा। दोस्त, रिश्तेदार औऱ मेहमान घर आकर रंग लगाते है उन्हें तरह तरह के पकवान परोसे जाते है। ऐसे में अगर आप शक्कर पारे बनाना चाहती हैं आज इसे बना सकती है। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है खाने में भी टेस्टी होता है। तो चलिए जानते शक्कर पारे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

शक्कर पारे बनाने के लिए जरुरी सामग्री

तेल तलने के लिए
एक कटोरी मैदा
एक चम्मच घी
चीनी आधा कटोरी

शक्कर पारे बनाने का तरीका

मीठी शंकरपाली बनाने के लिए मैदा में एक चम्मच घी डालकर सख्त आटा गूंध लें। मैदा के आटे को गूंथने के बाद गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। एक पैन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी बना लें, चाशनी जब कड़ाही के किनारे में छूटने लगे तो आंच बंद कर दें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब आटा से लोई लेकर रोटी से थोड़ा मोटा बेलकर चाकू से काट लें और तेल में सुनहरा होने तक सेक लें। शंकरपाली को सेकने के बाद ठंडा होने दें और चाशनी (परफेक्ट चाशनी बनाने के टिप्स) में डालकर मिक्स करें। शंकरपाली को चाशनी में मिक्स करने के बाद ट्रे में निकालकर फैला लें। मीठी शंकरपाली तैयार है खाने के लिए सर्व करें।

Advertisement