Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. रिलीज से पहले ही 250 करोड़ कमा ली शाहरुख की ‘किंग’, जानिए कौन-कौन से सुपरस्टार आएंगे फिल्म में नजर

रिलीज से पहले ही 250 करोड़ कमा ली शाहरुख की ‘किंग’, जानिए कौन-कौन से सुपरस्टार आएंगे फिल्म में नजर

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Bollywood updates: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म ने थिएटर में आने से पहले ही ₹250 करोड़ की कमाई कर ली है, जिससे इसका आधे से ज्यादा बजट पहले ही रिकवर हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पेन मरुधर Pen Marudhar ने ₹250 करोड़ में खरीद लिए हैं। यह डील इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में गिनी जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट करीब ₹400 करोड़ है, ऐसे में रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपने बजट से आधे से ज्यादा रूपये वसूल लिए है। बड़ी रकम मिलना मेकर्स के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

पढ़ें :- Video Viral : ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या को दिया प्यारा सा सरप्राइज, बेटी के रिएक्शन को कैमरे में किया कैद

पेन मरुधर और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बीच पुराना संबंध रहा है। कंपनी पहले ‘जवान’, ‘डंकी’, ‘जीरो’, ‘बदला’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है। फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों ने बोली लगाई थी, जिनमें AA फ़िल्म्स, Jio Studios, PVR INOX पिक्चर्स, यश राज फ़िल्म्स और Dharma Productions शामिल हैं।

क्रिसमस 2026 पर होगी मेगा क्लैश

‘किंग’ को क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की योजना है, जहां इसका सामना हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से होगा। इनमें Jumanji, Avengers: Doomsday और Dune 3 जैसी बड़ी हॉलीवूड फिल्में शामिल हैं। इस कड़ी टक्कर को देखते हुए फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर थिएटर रिलीज की तैयारी की जा रही है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी नजर आएंगे।

पढ़ें :- Video : महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कर अनुपम खेर ने लिखा- 'आत्मा को अलग ही शांति...'
Advertisement