Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: इस दिन हल्‍के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ, वस्त्रों के शुभ अशुभ संकेतों के बारे में जानिए

Shakun Shastra: इस दिन हल्‍के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ, वस्त्रों के शुभ अशुभ संकेतों के बारे में जानिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : सभ्यता के विकास में वस्त्र सबसे बड़ा वरदान है। सदियों से वस्त्र को लेकर विकास होता रहा है। पूरी दुनिया में वस्त्र को लेकर अलग अलग पंपरायें है। वस्त्र पहनने की परंपरा कार्य के हिसाब से बनती रही है। वस्त्रों  को शुभ, अशुभ के आधार पर विभाजित किया गया है। पूरी दुनिया में खुशी और दुख में वस्त्र को लेकर रंग का विभाजन किया गया है। हमारे प्राचीन ग्रंथ शकुन शास्त्र में इस विषय पर बहुत गहराई से बताया गया है। शकुन शास्त्र में बताया गया है कि कार्य आरंभ करने के साथ ही शुभ शकुन के सूचक मिलने लगते है। आइये जानते है वस्त्रों के शुभ अशुभ संकेतों के बारे में।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

1.ऐसा माना जाता है कि आपके कपड़ों पर विषम संख्या में बटन होने से आपको विशेष भाग्य प्राप्त होता है।

2.यदि आपके परिधान में बटनों की संख्या समान है, तो आपको उस पर एक अतिरिक्त बटन सिलने की आवश्यकता है।जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। शुभ कार्य में शुभ रंग के वस्त्र पहनने चहिए।
3.सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन शीतल और शांत रहता है।
4. मंगल का रंग लाल बताया जाता है और इसलिए इस दिन का शुभ रंग लाल को माना जाता है।
5.गुरु ग्रह को प्रसन्न रखने के लिए इस दिन पीले वस्त्र धारण शुभ होते है।
6.शुक्रवार को सफेद या फिर हल्‍के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। की सलाह दी जाती है ।
7. नए कपड़े को पहली बार पहनने से पहले उसकी जेब में एक सिक्का रखें। सिक्का कभी भी खर्च नहीं करना चाहिए। जेब में लकी सिक्का रखना बहुत ही लकी माना जाता है।
8.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फटे कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह प्रभावित होता है।

Advertisement